देहरादून,16मार्च 2025(आरएनएस )जिलाधिकारी सेविन बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 16/03/2025 को भिक्षावृत्ति में लिप्त चार बालकों का रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई क्लेमेनटाउन से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा की गई।
रेस्क्यू किए गए बच्चों की जीडी व मेडिकल करवाने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश अनुसार एक बालक को समर्पण (खुला आश्रय) में रखा गया है, जबकि तीन बालकों को राजकीय शिशु सदन में रखवाया गया है।
जिलाधिकारी का उद्देश्य भिक्षावृत्ति को पूरी तरह से खत्म करना है। बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन की टीम निरंतर काम कर रही है।
जिलाधिकारी सेविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून में भिक्षावृत्ति के खिलाफ कई अभियान चलाए गए हैं। उनकी पहल से कई बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति मिली है और उन्हें शिक्षा व सुरक्षा प्रदान की गई है।

Recent Comments