लखनऊ 16 मार्च (आरएनएस ) आगरा के बाराखंबा रेलवे फाटक के पास स्थित दशकों पुराने ‘अम्बेडकर भवन’ को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण बताकर हटाने की कार्रवाई पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे समाज हित और जनकल्याण के खिलाफ कदम बताते हुए सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है।मायावती ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कार्रवाई से लोगों में गहरा रोष और आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ अम्बेडकर प्रेम का दिखावा करती है और दूसरी ओर उनके नाम से जुड़े संस्थानों को निशाना बना रही है।बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार से इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकेगी।इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।
आगरा में ‘अम्बेडकर भवन’ हटाने की कार्रवाई पर भडक़ीं मायावती, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments