उमेश डोभाल स्मृति समारोह 29 व 30 को

पौड़ी(आरएनएस)। उमेश डोभाल स्मृति समारोह 29 व 30 मार्च को स्व. पत्रकार उमेश डोभाल के गांव पौड़ी के सिरोली में आयोजित किया जाएगा। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है। ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौडियाल ने ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2024 महावीर रांवलटा को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जाएगा। समारोह में राजेंद्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान संस्कृति संवर्धन के प्रति समर्पित मसूरी के समीर शुक्ला को दिया जाएगा। गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान अल्मोड़ा के हर्ष काफर को उनकी जनपक्षीय कविताओं के लिए दिया जाएगा। बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर साल प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के युवा पत्रकारों को उनके बीते वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है। बताया कि इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार किशन जोशी, सोशल मीडिया पुरस्कार प्रेम पंचोली को दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है। बताया कि 29 मार्च की शाम को को एक सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। जिसके बाद महिला मंगल समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नवांकुर नाट्य समूह के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जायेगा। मुख्य समारोह के तहत 30 मार्च को उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेंद्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान व मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments