पश्चिमी में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा: विवेक रस्तोगी बने मेरठ महानगर अध्यक्ष,

मेरठ।  भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न जिलों में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक शुरू हुई। वहीं चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच गए थे। मेरठ में विवेक रस्तोगी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई है। वह लम्बे समय से महानगर संगठन में उपाध्यक्ष और मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।
गोरखपुर जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी को बनाया गया है। वहीं गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव होंगे। आजमगढ़ में ध्रुव सिंह को कमान साैंपी गई है जबकि लालगंज में विनोद राजभर को जिम्मेदारी दी गई है।  

मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को दोबारा मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। सुधीर सैनी को दोबारा से जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 36 से अधिक ने नामांकन किया था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सहारनपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष बनें शीतल विश्नोई
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडे ने सहारनपुर के जिला महानगर अध्यक्ष की  घोषणा की। पार्टी ने शीतल विश्नोई को भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाया है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए करीब आठ जनवरी को भाजपा कार्यकालय पर 40 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से शीतल विश्नोई पर  पार्टी ने विश्वास जताया है।

भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने एक बार दोबारा वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। पार्टी की तरफ से घोषित चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में 31 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी। पार्टी हाई कमान की तरह से जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की तिथि में बार-बार बदलाव किए जाने के बाद नाम को लेकर दावेदारों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी के नाम की एक बार पुनः घोषणा हो गई। भूपेंद्र चौहान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments