हरियाणा से भागकर आए प्रेमी युगल ने जयपुर में की खुदकुशी , पति ने पकड़ी थी बात, घर से भागने के बाद उठाया कदम

जयपुर ,१६ मार्च(आरएनएस)। शहर के एक खंडहर में युवक और महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने पहचान कर ली है। दोनों हरियाणा से भागकर आए थे और समाज के डर से सुसाइड कर लिया।
मृतकों की पहचान नीरज (२५) निवासी नरहेरा पटोदी, गुडग़ांव (हरियाणा) और रेणु विश्वास (२२) निवासी जलालपुर, बदायूं (यूपी) के रूप में हुई। दोनों हरियाणा में पड़ोस में रहते थे और इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन महिला के पति ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने पत्नी को समझाकर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, १० मार्च को नीरज और रेणु अपने-अपने घर से भाग निकले। महिला के पति ने पटोदी थाने में नीरज के खिलाफ रेणु को भगाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों अजमेर पहुंचे और फिर १३ मार्च को जयपुर आए।
जयपुर आने के बाद दोनों एक खंडहरनुमा गोदाम में पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर जान दे दी। पहले रेणु ने खुदकुशी की, फिर नीरज ने। पुलिस को घटनास्थल से एक बैग मिला, जिसमें कपड़े और अजमेर से जयपुर का ट्रेन टिकट था।
पुलिस ने पटोदी थाने से संपर्क कर परिजनों को बुलाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments