लश्कर को सबसे बड़ा झटका : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद गोलीबारी में घायल, मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल ढेर

इस्लामाबाद ,१६ मार्च। मुंबई में हुए २००८ के भीषण आतंकी हमले का सरगना हाफिज सईद शनिवार रात पाकिस्तान के झेलम में हुई एक गोलीबारी की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में सईद का भतीजा अबु कताल मारा गया है।
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स में हाफिज सईद के भी मारे जाने की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह जीवित है और गोली लगने से घायल है। बताया जा रहा है कि सईद पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मुलाकात के बाद लौट रहा था, तभी यह हमला हुआ।
हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और उसे २६ नवंबर २००८ को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। इस हमले में १६० से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके अलावा, २००६ के मुंबई ट्रेन धमाकों और २००१ में भारतीय संसद पर हुए हमले में भी उसकी संलिप्तता बताई जाती है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से उसे सौंपने की मांग की है, लेकिन पाकिस्तान लगातार उसे आतंकवादी मानने से इनकार करता रहा है।
उधर, एक अन्य घटना में झेलम में ही शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने हाफिज सईद के भतीजे नदीम उर्फ अबू कताल को गोली मारकर हत्या कर दी। अबू कताल जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए हालिया आतंकी हमले का कथित मास्टरमाइंड था, जिसमें ९ लोगों की मौत हो गई थी और ४१ घायल हुए थे। वह राजौरी में हुए हमले में भी शामिल था, जो १ जनवरी २०२३ को हुआ था।
अबू कताल आतंकी संगठन जमात उद-दावा का एक शीर्ष कमांडर था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की योजना बनाने में उसकी अहम भूमिका रही थी। हमले में अबू कताल का एक साथी भी मारा गया है। वह २६/११ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (हृढ्ढ्र) की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments