37 साल पुराने शेयरों ने बदल दी किस्मत, शख्स ने बड़ा दिल कर आधा हिस्सा दान करने का किया ऐलान

दिल्ली, 17मार्च 2025(एजेंसिया )चंडीगढ़ के रतन ढिल्लों के साथ तब एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब उन्हें घर की सफाई के दौरान 37 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर सर्टिफिकेट मिले। यह खोज उनके लिए एक अनमोल खजाना साबित हुई, क्योंकि उनके परिवार ने 1987 और 1992 के बीच मात्र 300 रुपये का निवेश किया था, जिसकी कीमत अब लगभग 18 लाख रुपये हो गई है। रतन ढिल्लों को होली से पहले अपने घर की सफाई करते समय दो पुराने कागज मिले, जो RIL के शेयर सर्टिफिकेट निकले। चूँकि उन्हें शेयर बाजार की अधिक जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने इन कागजों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई। उनकी पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। विशेषज्ञों ने बताया कि ढिल्लों के परिवार ने 1987 और 1992 के बीच कुल 30 RIL शेयर खरीदे थे, जिनकी कीमत उस समय मात्र 10 रुपये प्रति शेयर थी। पिछले 37 वर्षों में, इन शेयरों में तीन बार विभाजन और दो बार बोनस जारी हुए, जिससे शेयरों की संख्या बढ़कर 960 हो गई। आज के RIL शेयर मूल्य के अनुसार, इनकी कुल वैल्यू लगभग 18 लाख रुपये है। रतन ढिल्लों ने अपनी किस्मत पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने इस राशि का आधा हिस्सा, यानी 9 लाख रुपये, दान करने का फैसला किया है। उनके इस उदार कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments