ऋषिकेश(आरएनएस)। मंत्रिमंडल पद से त्यागपत्र देने के बाद विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक से मिलने के बाद कार्यकर्ता भावुक होते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। सोमवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मंत्री पद त्यागने के बाद अपने बैराज कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उनके समर्थक उनसे मिलकर भावुक हुए। वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा ध्यानी ने कहा कि हमारे विधायक के खिलाफ गलत माहौल बनाकर दुष्प्रचार किया गया। जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कहा अग्रवाल सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि विधायक अग्रवाल के मंत्री पद पर रहना हमारे लिये सौभाग्य की बात थी। ऋषिकेश का चहुंमुखी विकास हो रहा था। मगर, उत्तराखंड के टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों ने ऐसा माहौल तैयार किया, जिस कारण उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। उनका मंत्री पद से इस्तीफा देना ऋषिकेश के लिये दुर्भाग्य की बात है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन आदि न करने की सलाह दी। मौके पर मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा सुरेंद्र कुमार, ऋषिकेश निवर्तमान सुमित पंवार, रायवाला चंद्रमोहन पोखरियाल, रायवाला सुरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ नेता दिनेश सती, सोबन कैंतुरा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मनोज ध्यानी, कमला नेगी, समा पंवार, अनिता राणा, पुनीता भंडारी, राजवीर रावत, गणेश रावत, गोविंद रावत, दिनेश बिष्ट, बृजमोहन मनोड़ी, पुष्पा ध्यानी, सुमित थपलियाल, अनिता तिवाड़ी, संजीव सिलस्वाल, निर्मला उनियाल, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, योगेश मालियान, राजेंद्र बिजल्वाण, जयेश राणा, दिनेश रावत, विमल नेगी आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments