हल्द्वानी, 18 मार्च 2025: जय शारदा जनकल्याण समिति और भिटौली स्वायित्व सहकारी नगम निगम हल्द्वानी द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ललिता कापड़ी को महिला सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम संस्था के 12 वर्ष पूरे होने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, संस्था अध्यक्ष नीमा बिष्ट, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी नई पुस्तक फ्रंट लाइन भी भेंट की।

कार्यक्रम में 101 महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त रिचा सिंह, सिटी मिशन मैनेजर ईश्वरी दत्त पंत, महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ. प्रभा पंत, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा रानी, और कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर अर्चना सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
जय शारदा समिति की अध्यक्ष नीमा बिष्ट और योगेश पाल सिंह बिष्ट ने इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज में उनके योगदान को भी उजागर करने का एक प्रयास था।

Recent Comments