– कहा, प्रदेश सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरी तरह से विफल
नई टिहरी(आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, महंगाई और बेरोजगार चरम पर है। ऐसे में धामी सरकार 23 मार्च को जश्न नहीं बल्कि पश्चाताप मनाए। इस मौके पर सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन भी किया। शनिवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से हनुमान चौराहे तक सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिला है। एक मंत्री पर आय से अधिक का गंभीर आरोप है। कह कि मुख्यमंत्री अपने आप मंत्रियों की नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं। विधायक और कार्यकर्ता जनता के साथ छलावा कर रहे हैं। महिलाओं के उत्पीड़न में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के नाम आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण प्रचंड बहुमत के कारण सरकार का अहंकार है। प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि अब इस सरकार के जाने के दिन आ गए हैं। बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार को खुली छूट दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, आशा रावत, लखवीर चौहान, गब्बर रावत, सभासद नवीन सेमवाल, शक्ति जोशी, वीरेंद्र नेगी, ममता उनियाल, अनीता शाह, सुषमा, ज्योति भट्ट आदि मौजूद थे।
टिहरी में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments