देहरादून, 25मार्च 2025(आरएनएस )देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में युवक पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 24-25 मार्च 2025 की देर रात, मानस यादव, जो यू.पी.ई.एस कॉलेज में बी.ए. एलएलबी का छात्र है, अपने फ्लैट की बालकनी में दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान कृष पंवार, सूर्यांश चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश और अन्य युवकों ने गाली-गलौच करते हुए फायरिंग की। साथ ही, उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से अभियुक्तों को कंडोली से बिदोली मार्ग पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित (21 वर्ष)
- हरिवंश मगलूरिया (20 वर्ष)
बरामदगी:
- एक देशी तमंचा 315 बोर
- एक जिंदा कारतूस
- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष मोहन सिंह और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

Recent Comments