व्यापारियों का उत्पीड़न: एसएसपी देहरादून ने दी सख्त कार्रवाई का आश्वासन

देहरादून, 26 मार्च 2025(आरएनएस  ) देहरादून के विभिन्न व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कार्यालय में एसएसपी देहरादून से भेंट कर अपनी समस्याएं साझा की। उन्होंने बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) से जुड़े व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि वे व्यापारियों को डराने-धमकाने के साथ उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं और व्यापार में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

राजपुर और रायपुर क्षेत्र की घटनाएं उजागर
प्रतिनिधि मंडल ने राजपुर क्षेत्र में एक कैफे लॉज में यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा लॉज संचालक और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और अवैध वसूली की घटना के बारे में एसएसपी को अवगत कराया। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर संतोष भंडारी द्वारा वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने की घटना पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने बताया कि इन घटनाओं के संबंध में थाना राजपुर और रायपुर में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसएसपी का आश्वासन
एसएसपी ने उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही, आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या भुगतान संबंधी शिकायत हो तो वे इसे पुलिस या श्रम विभाग को रिपोर्ट करें।

संगठनों की भागीदारी
भेंट में दून उद्योग व्यापार मंडल के विपिन नागल्यिा, दून उद्योग युवा व्यापार मंडल के ध्रुव गुलाटी, उत्तरांचल सर्व समाज सभा के विवेक, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के गुरजिंदर आनन्द, राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के आदेश मंसले, और दिलाराम बाजार व्यापार मंडल के विवेक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन ने व्यापारियों को राहत और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments