अल्ट्रस हेल्थकेयर देहरादून का भव्य उद्घाटन समारोह

उत्तराखंड में हेल्थ टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, महिलाओं और बच्चों को मिलेगी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

देहरादून, 27 मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित अत्याधुनिक अस्पताल अल्ट्रस हेल्थकेयर का आज भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का शुभारंभ किया

इस समारोह में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वास्थ्य पेशेवर, एनजीओ के सदस्य और समाजसेवी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया, और उपस्थित अतिथियों ने डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मचारियों से संवाद भी किया।

अल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड के हेल्थ टूरिज्म को नया आयाम देगा और प्रदेश के नागरिकों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए वरदान साबित होगा अल्ट्रस हेल्थकेयर: राधा रतूड़ी

उद्घाटन समारोह में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्ट्रस हेल्थकेयर महिलाओं और बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक अस्पताल के खुलने से उत्तराखंड के लोगों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी

उन्होंने अल्ट्रस हेल्थकेयर के उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की सराहना की और कहा कि यह अस्पताल उत्तराखंड में हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल का मिशन मरीजों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना है। इसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ भी कम होगा

उत्तराखंड को विश्वस्तरीय अस्पताल देने के लिए मनीष कृष्णन को बधाई

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमेरिका में 30 वर्षों तक रहने वाले देहरादून के मनीष कृष्णन को उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनीष कृष्णन ने डॉक्टरों की उत्कृष्ट टीम, अत्याधुनिक तकनीक और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ एक विश्वस्तरीय अस्पताल स्थापित किया है, जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है

उन्होंने इस बात की भी प्रशंसा की कि अल्ट्रस हेल्थकेयर ने आसरा ट्रस्ट के सहयोग से 10,000 से अधिक वंचित बच्चों के लिए सीएसआर गतिविधियों की शुरुआत की है। यह पहल समाज के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डीजीपी दीपम सेठ ने की अस्पताल की सराहना

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अल्ट्रस हेल्थकेयर की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड को ऐसे अत्याधुनिक अस्पताल की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल महिलाओं और बच्चों के लिए उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देगा

संस्थापकों की प्रतिबद्धता: स्वास्थ्य सेवा में लाएंगे क्रांतिकारी बदलाव

विमल किशोर (सह-संस्थापक):

“हम स्वास्थ्य सेवा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य रोगी की देखभाल और चिकित्सा उत्कृष्टता में नए मानक स्थापित करना है।”

संदीप सिंह (प्रबंध निदेशक):

“राज्य में इस तरह की विश्वस्तरीय सुविधा की सख्त जरूरत थी। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलें।”

उन्होंने बताया कि अल्ट्रस हेल्थकेयर अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है और इसमें अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की एक टीम कार्यरत है

अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं:

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाएं
अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और उपकरण
अनुभवी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम
सीएसआर के तहत वंचित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं
हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना

अल्ट्रस हेल्थकेयर के संस्थापक व प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर मुख्य रूप से अल्ट्रस हेल्थकेयर के संस्थापक और अध्यक्ष मनीष कृष्णन, सह-संस्थापक विमल किशोर, उपाध्यक्ष सुश्री शैला बृजनाथ, सह-संस्थापक और फिलांथ्रॉफी निदेशक, प्रबंध निदेशक संदीप सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश ओबेरॉय और कई जाने-माने चिकित्सक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में:

  • अस्पताल की सुविधाओं का विस्तृत परिचय दिया गया
  • अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कराया गया
  • स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई

अल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। यह अस्पताल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
  • Tags
  • .
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments