देहरादून, 26 मार्च 2025(आरएनएस)उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार, “Safe Drugs: Safe Life” अभियान के तहत देहरादून जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह अभियान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून, श्रीमती सीमा डुँगराकोटी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा (औषधि निरीक्षक, ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून), श्री योगेंद्र सिंह और श्री संजय सिंह (आरक्षी, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून) शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, दवाइयों के भंडारण तापमान, एक्सपायरी दवाइयों के निपटान और नारकोटिक्स ड्रग्स के डाटा की जांच की गई। कई स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

निरीक्षण में सामने आई मुख्य अनियमितताएं:
- केंद्रीय औषधि भंडार, चंद्रनगर, देहरादून
- एक्सपायरी दवाइयों का रजिस्टर देखा गया।
- स्टोर में सीलन और पुताई की कमी पाई गई, जिसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए।
- Rinko मेडिकोज, रेस कोर्स
- 05 फार्मासिस्ट, 12 सीसीटीवी कैमरे और 09 कंप्यूटर मौजूद पाए गए।
- फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था, जिसे लगाने के निर्देश दिए गए।
- Shivam डिस्ट्रीब्यूटर, रेस कोर्स
- स्टोर के फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था।
- Mr. Care Pharmacy, रेस कोर्स
- नारकोटिक्स ड्रग्स पर छूट (Discount) का प्रचार किया जा रहा था, जिसे रोकने के निर्देश दिए गए।
- निरीक्षण के दौरान मालिक अनुपस्थित पाए गए।
- फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था।
- Honesty Drug Store, जौलीग्रांट
- मेडिकल स्टोर में अत्यधिक गंदगी पाई गई।
- फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था, और उसकी लाइट भी खराब थी।
- निरीक्षण के समय मालिक अनुपस्थित पाए गए।
- सुधार न होने तक दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।
- नीरज मेडिकोज, जौलीग्रांट
- स्टोर के मालिक उपस्थित मिले।
- नारकोटिक्स ड्रग्स का रिकॉर्ड सही पाया गया।
- फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था, जिसे लगाने के निर्देश दिए गए।
- आनंदी मेडिकोज, जौलीग्रांट
- निरीक्षण के समय मालिक अनुपस्थित मिले।
- स्टोर में गंदगी पाई गई।
- फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था।
- फार्मासिस्ट का नाम लाइसेंस में दर्ज नहीं था।
- फार्मासिस्ट से पूछे गए दवाओं, साल्ट नेम और तापमान से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले।
- सुधार न होने तक दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।
जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया
निरीक्षण टीम ने दवा खरीदने आए लोगों को “Safe Drug Safe Life” अभियान की जानकारी दी और जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्चे भी बांटे।


Recent Comments