देहरादून,27मार्च 2025(आरएनएस)उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार देर सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। संगठन ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उपनल कर्मचारियों के अप्रैल माह में आयोजित होने वाले अधिवेशन के लिए आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments