लोकतंत्र बचाने के लिए जन संघर्ष मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

सरकार पर समुदाय विशेष के खिलाफ भेदभाव का आरोप, तहसील घेराव कर सौंपा ज्ञापन

विकासनगर, देहरादून, 29मार्च 2025(आरएनएस ) जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समुदाय विशेष के लोगों ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर समुदाय विशेष को निशाना बनाने और भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब नाजिर अभिनय को सौंपा।

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार, जो हर मोर्चे पर विफल रही है, अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए समुदाय विशेष को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मकतबों और मदरसों को पंजीकरण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। विकास प्राधिकरणों द्वारा नोटिस जारी कर इन्हें बिना पर्याप्त समय दिए सील किया जा रहा है।

‘सरकार दिखाए निष्पक्षता’

नेगी ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दीनी तालीम देने वाले मकतबों को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन सरकार उन्हें जबरन दबाव में ला रही है। उन्होंने मांग की कि यदि बगैर नक्शा पास कराए ये मकतब संचालित हैं, तो सरकार उन्हें नक्शा पास कराने का अवसर दे। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो यह स्पष्ट रूप से अन्याय होगा। साथ ही, सरकार को इनमें पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य की भी चिंता करनी चाहिए।

‘क्या सरकार में है हिम्मत?’

मोर्चा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में हिम्मत है तो बिना नक्शा पास कराए संचालित प्राइवेट विद्यालयों, कॉन्वेंट स्कूलों, सरकारी भवनों, सरकारी विद्यालयों, और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नोटिस जारी कर सील करे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली हुई है।

राजभवन से मोर्चा की मांग

मोर्चा ने राजभवन से अपील की कि सरकार द्वारा समुदाय विशेष पर किए जा रहे भेदभाव और उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाए। दोहरे मापदंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल

घेराव एवं प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पँवार, हाजी आरिफ, प्रधान अयूब हसन, मोहम्मद इस्लाम, जमाल खान, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, जाबिर हसन, दिलबाग सिंह, फतेह आलिम, अशोक चंडोक, मौलाना शाबान, मुफ्ती असद, कारी आबिद, कारी शहजाद, साजिद, जुनैद, विजय राम शर्मा, राम सिंह तोमर, हाजी असद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद फारूक, सलीम मुजीबुरहमान, कुंवर सिंह चौहान, अनुपम कपिल, महेंद्र भंडारी, रूपचंद, निशा खातून, सायरा बानो, सरोज गांधी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, संजय गुप्ता, जीशान, प्रोबीर दास, गयुर, अकरम सलमानी, यूनुस, अमित जैन, रहबर अली, मन्नान, विनय गुप्ता, विनोद जैन, महेंद्र सिंघल, बिल्लू गिल्बर्ट, समून, गफूर, मनीष नेगी, नरेंद्र तोमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments