शिक्षा माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कई बुक स्टोर्स पर छापेमारी, एफआईआर दर्ज

देहरादून,29मार्च 2025(आरएनएस)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में संचालित कई बुक स्टोर्स पर सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की अगुवाई में चार टीमों ने छापेमारी कर अवैध ट्रांजैक्शन, ओवर रेटिंग और टैक्स चोरी की पड़ताल की।

ब्रदर पुस्तक भंडार सील, यूनिवर्सल व नेशनल बुक डिपो पर भी शिकंजा
सुभाष रोड स्थित ब्रदर पुस्तक भंडार को SGST की कार्रवाई संपन्न होने तक सील कर दिया गया है। दुकान में मौजूद बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर ज़ब्त कर लिया गया है। इसके अलावा, यूनिवर्सल बुक डिपो और नेशनल बुक डिपो पर भी संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभिभावकों का हो रहा था शोषण
प्राप्त शिकायतों के अनुसार, शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों और पब्लिशर्स के बीच गठजोड़ के कारण अभिभावकों को कॉपी-किताबों और स्टेशनरी के लिए उच्च दाम चुकाने को मजबूर किया जा रहा था। स्कूलों द्वारा मनमाने दामों पर स्टेशनरी खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे अभिभावक परेशान थे।

बढ़े हुए मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक तथा अन्य सामान बेचने जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों के क्रम में यूनिवर्सल बुक हाउस की समस्त बिल बुक सीज कर ली गई हैं साथ ही बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

शिक्षा माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा मजबूत
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन को स्कूलों की मिलीभगत की भी शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि अभिभावकों और छात्रों का शोषण पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments