सौरभ हत्याकांड : जेल में बंद साहिल और मुस्कान को मिला सरकारी वकील, दूसरी मांग भी हुई पूरी

मेरठ ,28 मार्च(आरएनएस)। मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी साहिल और उसकी साथी मुस्कान की एक और मांग जेल प्रशासन ने पूरी कर दी है। अदालत ने उनकी पैरवी के लिए सरकारी वकील नियुक्त कर दिया है। अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ता रेखा जैन को इस मामले में साहिल और मुस्कान का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया है।
मेरठ जेल प्रशासन के माध्यम से साहिल और मुस्कान ने अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें कानूनी सहायता के लिए एक सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाए। इस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रेखा जैन को उनकी पैरवी के लिए नियुक्त कर दिया है। मेरठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों को वकील उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अब अधिवक्ता रेखा जैन न्यायालय में मुस्कान और साहिल की ओर से उनकी बचाव पक्ष की दलीलें पेश करेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले साहिल ने जेल अधिकारियों से अपने बाल छोटे करने की इच्छा जताई थी, जिसे जेल प्रशासन ने स्वीकार करते हुए उसके बाल कटवा दिए थे। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में सभी बंदियों को अनुशासन का पालन करना होता है और किसी भी बंदी की वैध मांग को नियमों के अनुसार पूरा किया जाता है। मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल ने स्वयं अपने बाल काटने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे मानते हुए जेल प्रशासन ने उसके बाल छोटे कर दिए हैं, हालांकि उसे पूरी तरह से गंजा नहीं किया गया है। यह प्रक्रिया जेल के नियमों के तहत ही की गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments