कांग्रेसियों ने की प्रदर्शन कर टोल प्लाजा को हटाने की मांग

देहरादून(आरएनएस)।   हरिद्वार हाईवे के लच्छीवाला टोल पर हुए हादसे के बाद टोल प्लाजा को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एनएचएआई के वसंत विहार स्थित कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा को इस स्थान से हटाने की मांग की है। साथ ही एक अप्रैल से टोल टैक्स वृद्धि को भी वापस लेने की मांग की है। कार्यक्रम संयोजक गौरव चौधरी ने कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार को हुए हादसे में दो लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा गलत स्थान पर बना हुआ है। हाईवे पर ढलान होने के कारण टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पा रही है, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने टोल प्लाजा को इस स्थान से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। कहा कि जब तक टोल प्लाजा स्थानांतरित नहीं होता तब तक ट्रक और बस के लिए एक अलग लेन बनाई जाए, टोल प्लाजा के दोनों तरफ सुरक्षात्मक कार्य करने की भी मांग की है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि एक ओर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से टोल प्लाजा से 20 किमी परिधि में रहने वाली जनता को टोल टैक्स में छूट देने की बात की जा रही है, वहीं, दूसरी ओर से लोगों से मनमाना टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिसका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व पार्षद रमेश कुमार मांगू, सोनू तिवारी, पीयूष गौड़, जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, जिला अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ सागर मनवाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, मोहित नेगी, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह नेगी, सुनील दत्त, प्रकाश सिंह नेगी, वीरेंद्र थापा, माधव सिंह, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, जीतू कुमार, प्रदीप रावत मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments