खनन से राजस्व वृद्धि और माफियाओं पर चोट से कांग्रेस में बौखलाहट: भट्ट

देहरादू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि खनन में राजस्व की रिकार्ड वृद्धि व राज्य की आर्थिकी बढ़ने से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में खनन राजस्व में तीन गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है। वहीं, पारदर्शी नीति के चलते माफियाओं से आठ गुना वृद्धि हुई है। भट्ट ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में विपक्ष के आरोपों को अनर्गल, बेबुनियाद और उनके सहयोगी माफियाओं को होने वाले नुकसान की खीज बताया है। जब 2017 में भाजपा सरकार बनी तो उस समय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खनन राजस्व 335.27 करोड़ राजस्व मिलता था। इसके बाद से भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया और तब से खनन से राजस्व की प्राप्ति में गुणात्मक इजाफा हो रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments