गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “घर-घर संपर्क अभियान” के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 35 सालिकराम नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा जी ने किया, जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर वर्मा जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते आठ वर्षों में जनता के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई हैं, जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाई जा रही है, ताकि लोग अधिक से अधिक सरकारी लाभों का लाभ उठा सकें।

अभियान के दौरान दयानन्द शर्मा, संतोष शुक्ल, शिवकुमार शर्मा, सुधीर यादव, महेन्द्र चौहान, सुभाष सिंह, करन गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, विशाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ जी, सुजीत कुमार, अनिल सिंह, सूर्या सिंह सहित बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन सभी कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और जनता से संवाद किया।
इस अभियान के तहत नागरिकों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना की। वहीं, कई नागरिकों ने अपनी समस्याओं को भी साझा किया, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुँचाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने मिलकर जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर लोगों को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

Recent Comments