– सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास: सामंत
चम्पावत(आरएनएस)। पाटी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। राज्य सरकार के तीन साल पूरा होने पर कार्यक्रम हुआ शनिवार को पाटी ब्लॉक मैदान में प्रमुख प्रशासक सुमन लता की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर लगाया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के साथ 70 से अधिक लोगों की जांच की। चार पशुपालकों को 36 हजार के चेक दिए गए। चार लोगों को अटल आवास के चेक दिए। चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया। होम्योपैथी व आयुर्वेद विभाग ने 50 से अधिक लोगों का उपचार किया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बलराज पाटनी और भगवान लाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम नितेश डांगर, बीडीओ अवनीश कुमार, एबीडीओ सुभाष लोहनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजू बिष्ट, राजेश बिष्ट, तेज सिंह बिष्ट, गोपेश पचौली, राजेंद्र लडवाल, आनंद सिंह अधिकारी,हेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
पाटी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments