
चंडीगढ ,29 मार्च(आरएनएस)। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा (विस) में चल रहे बजट सत्र के दौरान कहा कि वह सडकों के बीच में आने वाले खंभों को हटाने के पक्ष में हैं और सदन को आश्वासन देता हूं कि हम इन खंभों को हटाएंगें। विज बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हुए है कि पूरे हरियाणा का एक सर्वे करवाया जाए कि कितने खंभे अब सडकों के बीच में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बजट अनुसार इन सभी खंभों को हटाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रावधान के तहत खंबे और तारें शिफ्ट करने का खर्चा पंचायत, नगर पालिका या नगर परिषदों या नगर निगम को ही देना होता है। इसके अलावा, मैंने हिदायत दी हुई है कि पंचायत समिति या नगर पालिका या नगर परिषद या नगर निगम के खाते में यह हर छह महीने में जमा कर दिए जाएं और उस पैसे से यह खंबे शिफ्ट करवाए जा सकते हैं।

Recent Comments