देहरादून में ईद उल फितर (रमजान ईद) के दृष्टिगत यातायात प्लान

देहरादून, 30मार्च 2025

31 मार्च 2025 को ईद उल फितर के अवसर पर देहरादून में यातायात को सुचारु रखने हेतु निम्नलिखित योजना लागू की जाएगी:

  1. घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  2. दर्शनलाल तथा तहसील से आने वाले वाहन जो बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना चाहते हैं, वे दिलाराम चौक से होते हुए कैण्ट मार्ग पर जाएंगे।
  3. राजपुर रोड से बिन्दाल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
  4. बल्लूपुर/किशननगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  5. राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन जो बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना चाहते हैं, वे दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से जाएंगे।
  6. प्रकाशनगर ईद गाह में नमाज पढ़ने हेतु जाने वाले लोगों को घंटाघर से बिन्दाल जाने दिया जाएगा।

यह डायवर्जन योजना प्रातः 06:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

बैरियर प्वाइंट्स:

  1. घण्टाघर
  2. बिन्दाल
  3. यमुना कालोनी
  4. अग्रवाल बेकरी
  5. धर्मपुर चौक
  6. ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
  7. चन्द्रबनी चौक

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments