जालंधर ,02 अपै्रल(आरएनएस)। मशहूर सूफी गायक और पद्म श्री से सम्मानित हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का आज दोपहर निधन हो गया। वह लगभग 60 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इस दुखद खबर से हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, रेश्मा को कुछ समय पहले हृदय संबंधी समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्हें स्टंट भी लगवाया गया था।
हंस राज हंस एक जाने-माने भारतीय गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने अपने कई लोकप्रिय ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं। रेश्मा के निधन से हंस राज हंस और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संगीत और कला जगत में भी इस खबर से गहरा दुख व्याप्त है।
हंस राज हंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी रेश्मा का 60 साल की उम्र में हुआ निधन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments