धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा निषाद राज की जयंती : श्याम लाल

-समारोह को भव्य बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी शोभायात्रा
अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस )। महाराजा निषाद राज जयंती समारोह समिति  इस बार 13वां महाराजा निषाद राज जयंती समारोह 5 अप्रैल को धूमधाम व भव्य रूप से मनायेगी। जिसकी सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित तैयारी बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए निषाद समाज के जिला अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने दी । उन्होंने बताया कि इसबार  समारोह को और अधिक भव्य रूप से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद होंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  भाजपा के दिग्गज नेता व कैसरगंज के पूर्व लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे।  उन्होंने बताया कि गुरूवार को महाराजा निषाद जयंती समारोह की बैठक में 13वें वर्ष महाराजा निषादराज जयंती को भव्य बनाने के लिए चर्चा की गयी है। महाराजा निषादराज जयंती के अध्यक्ष राम दुलार निषाद ने कहा कि गत वर्षों से ज्याद लोग इसबार समारोह में भाग लेंगे। महाराजा निषाद राज की झांकी निकाली जायेगी  जो स्व. मुन्ना पहलचान के आवास से मछली मण्डी, गुदडी बाजार, चौक, रिकाबगंज से होते हुए सिविल लाइन बड़े पोस्ट आफिस के पास सभा में परिवर्तित हो जायेगी।  बैठक में निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलला निषाद ने कहा कि समारोह में आये सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जायेगा। महामंत्री हेमन्त निषाद ने कहा कि समाज में इस वर्ष जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है उनका भी सम्मान किया जायेगा। महंत राम सेवक दास  ने कहा कि इस वर्ष भरतकुण्ड से ज्यादा से ज्यादा लोग निषाद जयंती में गाते बजाते ढोल नगाड़े के साथ शामिल होंगे।  निषाद समाज के संरक्षक नानक सरन ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा एवं रोजगार की कमी है हम लोग गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे। बैठक में मनी राम निषाद, गंगाराम निषाद, सुनील निषाद, अरविन्द निषाद, देशराज निषाद, पूर्व प्रधान मंजीत निषाद बाबा, अरूण निषाद, राहुल निषाद, उदयराज निषाद, दुर्गेश निषाद, मोतीराम निषाद, राम बहोर निषाद, रामशंकर निषाद, राम सुरेश निषाद, कुश निषाद, ओम प्रकाश निषाद वर्मा,  जीतू निषाद, संजय निषाद, विरेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments