मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए हुआ ट्रायल

विकासनगर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए न्याय पंचायत स्तर पर दो दिवसीय चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी और राजकीय इंटर कॉलेज नागथात के खेल प्रांगण में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। राइंका कालसी की व्यायाम शिक्षक सुषमा खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए आठ से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रत्येक आयुवर्ग में दो खिलाड़ी (बालक, बालिका) चयनित हुए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिसके बाद जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 15 सौ रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर चयन प्रक्रिया कराई गई थी। गुरुवार और शनिवार को संपन्न हुई न्याय पंचायत स्तर की चयन प्रक्रिया के दौरान 6 गुणा 10 शटल रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 30 मीटर फ्लाइंग, फॉरवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिसिल बॉल पुट और छह सौ मीटर दौड़ संपन्न कराई गई। इन सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले दो-दो खिलाड़ियों का चयन ब्लॉक स्तर के लिए किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments