मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी पर की पूजा, कन्याओं का पूजन

देहरादून,06अप्रैल 2025 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर अपने आवास पर सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें भगवान राम के आदर्शों का स्मरण कराता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा नवमी का यह दिन हमें नारी शक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। हमें अपनी बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments