खटीमा में नौ को नैनीताल, चम्पावत, यूएसनगर के पूर्व सैनिक जुटेंगे

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पूर्व सैनिक संगठन की रविवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में नौ अप्रैल को होने वाले वीर नारी एवं आश्रित सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन ने समारोह की तैयारियों के लिए पूर्व सैनिकों को जिम्मेदारियां सौंपीं। संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने बताया कि समारोह में नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर के पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित शामिल होंगे। संगठन के अध्यक्ष धामी ने बताया कि सम्मान समारोह तराई बीज निगम के प्रांगण में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान बस रूट चार्ट भी तय किया गया। बग्घा 54 से लेकर झनकईया नगरा तराई तक के लोगों को लाने के लिए दो-दो पूर्व सैनिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। धामी ने पूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर धन सिंह बोरा, भूपेंद्र खोलिया, चरंजीत सिंह, कुंदन राम, दान सिंह धामी, शिवचंद, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह पोखरिया, मनोहर सिंह ज्याला, फकीर सिंह ज्याला, कल्याण सिंह बोरा, भाष्कर भट्ट, एमडी अवस्थी, पूरन सिंह ज्याला, नारायण सिंह सौन, धन सिंह सामंत, ठाकुर सिंह खाती, नेत्र सिंह, दान सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजकुमार थापा आदि रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments