विधायक अरोरा ने की अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर  गेट व सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा 

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मुख्य बाजार स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा टायर डालने की घटना सामने आयी। जिसमे सुबह से ही दलित समाज के लोग अक्रोशित अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर धरने पर बैठ गये। वही मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा धरना दे रहे लोगो के बीच पहुँचे ओर मामले की पूरी जानकारी लोगो से ली। विधायक शिव अरोरा ने कहा एक सप्ताह बाद संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती है  उससे पूर्व रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा उनकी मूर्ति पर टायर डालना यह बेहद निंदनीय हैं। यह सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। जिससे शहर मे तनाव का माहौल हैं। विधायक अरोरा ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि इसमें गंभीरता से जांच करते हुऐ जो भी दोषी है उसको पकड़ा जाए और सख्त से सख्त सजा मिले। ताकि भविष्य मे ऐसे घिनौने कार्य करने से पहले वह अराजक तत्व हजार बार सोचे।
वही विधायक अरोरा ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर जिन्होंने एक मजबूत संविधान का निर्माण किया। जिनके सविधान के कारण दलितों पिछड़े वर्ग के लोगो को समाज मे आगे आने साथ स्वतंत्रता से जीने का अधिकार मिला। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का इस प्रकार से किया गया अपमान बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का विधायक होने के नाते पूरी तरह से अम्बेडकरवादी लोगो के साथ खड़ा हूं। इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन को करना चाहिए।
विधायक अरोरा ने अम्बेडकर मूर्ति स्थल की सुरक्षा के लिए एक गेट लगाने की घोषणा की और सीसीटीवी लगाने का एलान किया जिससे मूर्ति स्थल की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि दोनों घोषणा अम्बेडकर जयंती से पूर्व पूर्ण कर दी जायेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments