जिले में अवैध खनन नहीं होगा सहन : आशीष 

बागेश्वर(आरएनएस)।   जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि जिले में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता सहन नहीं होगी। यह निर्देश उन्होंने जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित समितियों को भी सक्रिय रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा अवैध खनन को लेकर जारी किए आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी देरी के कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाए। स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आदेशों के विपरीत किसी भी प्रकार का खनन कार्य संचालित होता पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाएं। अवैध खनन के मामलों में जुर्माने के रूप में लगाई गई धनराशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया है, उनसे जल्द से जल्द वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारीकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत,किशन सिंह मलड़ा, प्रभारी एआरटीओ हरीश रावल, खान अधिकारी नाजिया हसन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments