पीएम मोदी का आंबेडकर जयंती पर हरियाणा आगमन ऐतिहासिक अवसर : धनखड़

चंडीगढ़ ,06 अपै्रल(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने रामनवमी और पार्टी के 46 वें स्थापना पर झज्जर में कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पार्टी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी को पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता,कार्य पद्धति और नेतृत्व सर्वश्रेष्ठ है। अटल जी से लेकर मोदी जी तक हमें सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। हमारा सभी का लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। यह आपके परिश्रम से ही संभव होगा। इसलिए आगे बढ़ें, संगठित रहें, और राष्ट्र के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर, सेवा ही संगठन के मंत्र को सदैव अग्रसर रखने वाला और भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने वाला हर कार्यकर्ता मेरे लिए भगवान का रूप है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का सम्माननीय सदस्य होने के नाते बधाई का पात्र है।
पीएम का हरियाणा आगमन ऐतिहासिक
धनखड़ ने कहा कि यह क्षण गौरवशाली है, प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी हरियाणा में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को दो दो कार्यक्रमों में आ रहे हैं। हिसार में प्रदेश को अपना पहला एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। साथ ही यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शिलान्यास भी करेंगे। हम सभी मिलकर अपने जिले से भारी संख्या में हिसार पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाएंगे। पीएम मोदी सुबह हिसार और दोपहर बाद यमुनानगर आएंगे।कार्यक्रम अनुसार झज्जर जिले के कार्यकर्ताओं को हिसार पहुंचने की जिम्मेदारी मिली है। झज्जर जिले से पांच हजार कार्यकर्ता हिसार कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
प्रदेशभर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीपोत्सव और माल्यार्पण
धनखड़ ने कहा कि भाजपा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने जा रही है। प्रदेश और जिले में जहां कहीं भी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, उक्त स्थल की 13 अप्रैल को सफाई की जाएगी और शाम के समय वहां दीपोत्सव मनाया जाएगा।भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में 14 अप्रैल को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
पारदर्शिता आएगी, सिस्टम अच्छा होगा, वक्फ बोर्ड बिल पर बोले धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय औम प्रकाश धनखड़ ने लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बोर्ड बिल पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे वक्फ बोर्ड की अनियमिताएं दूर होगी और गरीब मुसलमान को लाभ होगा। इतना ही नहीं वक्फ बोर्ड का सिस्टम पारदर्शी होगा । जिसने भी वक्फ बोर्ड बिल को पढ़ा है और जाना है उसने इसकी प्रशंसा की है।
ओवैसी द्वारा इस बिल के खिलाफ कोर्ट में जाने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनखड़ ने कहा कि देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी कोर्ट गए थे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह , जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना,दिनेश कौशिक, चेयरमैन सरोज राठी,चेयरमैन बिल्लू कादियान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments