देहरादून, 09 अप्रैल 2025 : थाना पटेलनगर पुलिस ने एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 06 अप्रैल 2025 को वादी द्वारा कोतवाली पटेलनगर में एक तहरीर दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि बुरहान नामक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0स0-140/2025 धारा- 376/363 भादवि (वर्तमान में 137/64(2) बीएनएस) व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। गठित टीम ने अभियुक्त के संबंध में सूचना एकत्र करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारी जुटाई। परिणामस्वरूप, दिनांक 08 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बुरहान पुत्र दिलदार, निवासी पनियाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष को पनियाला, रूड़की से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:
- बुरहान पुत्र दिलदार, निवासी पनियाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस टीम: - उ0नि0 कुलदीप शाह
- म0उ0नि0 ज्योति कन्याल

Recent Comments