नई दिल्ली ,09 अपै्रल(आरएनएस)। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पति को सरेआम इसलिए पीट रही है क्योंकि वह पैसे नहीं कमाता है। यह घटना किसी सार्वजनिक स्थान पर हुई, जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। वीडियो में पति असहाय नजर आ रहा है, जो अपनी पत्नी के थप्पड़ और ताने चुपचाप सह रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास भीड़ मौजूद होने के बावजूद किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की।
वायरल वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकडक़र उस पर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। वह लगातार उसे थप्पड़ मार रही है, जबकि असहाय पति केवल उसका हाथ पकडक़र खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि उसका पति कमाता नहीं है और वह उसके पैसों पर निर्भर है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, यह एक परेशान करने वाला वीडियो है। एक पत्नी अपने पति को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारती है क्योंकि वह कमा नहीं रहा है।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा, क्या हुआ?! उसे सार्वजनिक रूप से उसे शर्मिंदा करने का अधिकार किसने दिया?? वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, क्या पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारना या प्रताडि़त करना आम बात हो गई है? या यह हमेशा से था लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
कुछ यूजर्स ने इस घटना पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी की है। एक व्यक्ति ने लिखा, मुझे कॉमेडियन क्रिस रॉक की वह बात याद आती है कि केवल महिलाओं, बच्चों और कुत्तों को ही बिना शर्त प्यार किया जाता है। एक अन्य यूजर ने पति के प्रति सहानुभूति जताते हुए लिखा, पति पर दया आती है!
कई लोगों ने इस घटना को घरेलू हिंसा का मामला बताया है। एक यूजर ने लिखा, वह अभी कमा नहीं रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा जाना चाहिए। जीवन में संघर्ष होते रहते हैं, लेकिन इस तरह का अपमान? यह प्यार नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार है। एक और यूजर ने लिखा, कमाई के लिए संघर्ष करना कोई अपराध नहीं है। अपने साथी को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना अपराध है। पीडि़त पुरुष है तो हिंसा को सामान्य बनाना बंद करना चाहिए।
यह वीडियो सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा और घरेलू हिंसा के प्रति लोगों की उदासीनता पर भी सवाल खड़े करता है, जहां भीड़ मूकदर्शक बनी रही और किसी ने भी पीडि़त व्यक्ति की मदद करने की कोशिश नहीं की।
सरेबाजार पत्नी ने पति को जड़े थप्पड़, असहाय बना रहा पति; भीड़ भी देखती रही तमाशा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments