देहरादून, 10 अप्रैल 2025: देहरादून पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी संजीव कुमार का बीती 9 अप्रैल 2025 को हरबर्टपुर विकास नगर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरक्षी संजीव कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन घड़ी में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मूल रूप से भगवानपुर, हरिद्वार के रहने वाले संजीव कुमार वर्ष 2012 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने ढकरानी स्थित आवास से अपने गांव भगवानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई।
देहरादून: सड़क दुर्घटना में पुलिस आरक्षी का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments