विकासनगर, 11 अप्रैल,2025(एजेंसिया ) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत और फसलों की उपज का आकलन करने के उद्देश्य से तहसील विकासनगर के राजस्व ग्राम सुद्धोवाला में आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदय द्वारा एक काश्तकार के खेत में फसल गेहूं के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया।
इस प्रयोग के दौरान, 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट में 15.600 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। यह फसल कटाई प्रयोग क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा संपन्न कराया गया।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने इस अवसर पर फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस प्रकार के फसल कटाई प्रयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन और किसानों को उनकी फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रयोग उपज के सही आकलन में भी सहायक होते हैं।
विकासनगर में फसल कटाई प्रयोग संपन्न, 43.30 वर्गमीटर में 15.600 किग्रा गेहूं की उपज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments