
देहरादून, 11 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल और उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली के सहयोग से आगामी 12 और 13 अप्रैल, 2025 को देहरादून में नॉर्थ जोन-II रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है।
यह महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित की जाएगी और इसका मुख्य विषय ‘‘Courts Docket: Explosion and Exclusion’’ रहेगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायाधीशगण, विभिन्न प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण और कई जिला न्यायालयों के सम्मानित न्यायाधीश भाग लेंगे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर), एडीआर तंत्र, न्याय प्रदान करने में मीडिया और सोशल मीडिया का प्रभाव, ई-सर्विसेज की भूमिका और न्यायिक व्यवस्था में प्रगति और सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस विचार-विमर्श का उद्देश्य भविष्य में न्यायिक प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। इस क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस से न्यायिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक मंच पर आकर विचारों का आदान-प्रदान करने और न्यायिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का अवसर मिलेगा।

Recent Comments