लखनऊ 13 अप्रैल (आरएनएस )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रयागराज के करछना क्षेत्र में एक दलित युवक की सामंती तत्वों द्वारा नृशंस हत्या को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि उत्तर प्रदेश में आपराधिक, असामाजिक और सामंती प्रवृत्ति के तत्व बेलगाम होते जा रहे हैं, जिन्हें रोकना बेहद जरूरी है।मायावती ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की जा रही अनादर की घटनाओं को भी सरकार को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।अपने दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि समाज में तनाव और हिंसा फैलाने वाले गुनहगारों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रयागराज के करछना इलाके में एक दलित युवक की हत्या और बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान की खबरों ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया पैदा की है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
प्रयागराज की घटना पर मायावती का तीखा हमला, दलित की हत्या और अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर जताई चिंता
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments