देहरादून(आरएनएस)। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय भवन में गोष्ठी के साथ खिचड़ी और पल्लर का सहभोज आयोजित किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संविधान बचाओ, सौहार्द बढ़ाओ गोष्ठी को आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को एक ऐसा पवित्र ग्रंथ संविधान के रूप में दिया है, जिसे भारत के सभी एक सौ चालीस करोड़ लोग मानते हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग इसे नष्ट, भ्रष्ट करने पर आमदा हैं। उन्होंने कहा कि आज चाहे उत्तराखंड की सरकार हो या केंद्र की भाजपा सरकार, दोनों लगातार संविधान पर लगातार हमला कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व गोष्ठी के संयोजक मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में वंचित शोषित, अनुसूचित जाति, जनजाति व गरीब समाज को कांग्रेस के झंडे के नीचे लामबंद कर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के उस सपने को साकार करेगी। कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने कहा कि डॉ आंबेडकर केवल एक वर्ग या जाती के नेता नहीं, बल्कि वे समाज के हर उस व्यक्ति के मसीहा हैं, जो वंचित है, शोषित है, गरीब है।
इस अवसर पर प्रत्यूष, वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, सुनील जायसवाल, अर्जुन सोनकर, अभिषेक तिवारी, सीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कौशल, गगन छाचर, करण गाघट, आशीष देसाई, कैलाश आदि मौजूद रहे।
आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस भवन में सामूहिक भोज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments