पुरोला में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपना रोष व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि धामी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो रही है। पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान व ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है और युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन के अपने वादों को पूरा नहीं किया है और भर्ती परीक्षाओं में लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, जगबीर सिंह, उपेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रीतम सिंह, हरिमोहन जुवांठा, लोकेंद्र रावत, सुभाष नेगी, जगदेव सिंह, भगत सिंह, पानपति, सुलोचना शर्मा, अतोला देवी, अंकित चौहान, मोहन लाल भूराटा आदि थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments