अभियुक्त के कब्जे से लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की 15.33 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को किया जाता था टारगेट।
देहरादून,/ सेलाकुई, दिनांक: 16 अप्रैल, 2025 : मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, सेलाकुई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखी है।
इसी क्रम में, दिनांक 15 अप्रैल, 2025 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धूलकोट तिराहे के पास से एक व्यक्ति, प्रियांशु पाल, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रुपये है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त प्रियांशु पाल ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और वर्तमान में खैरी गेट के पास किराए पर रहता है। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है और स्वयं भी नशे का आदी है। अपनी नशे की जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए, वह अलग-अलग स्थानों से स्मैक खरीदकर लाता था और सेलाकुई के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- प्रियांशु पाल पुत्र नंदराम, निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी निगम रोड, खैरी गेट सेलाकुई, उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी: - 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 05 लाख रुपये)
पुलिस टीम: - उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
- व०उ०नि० जितेंद्र कुमार
- कां० प्रवीण
- कां० फरमान
जारीकर्ता:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय,
देहरादून।

Recent Comments