सीएम धामी 23 को करेंगे एआरटीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

काशीपुर(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अप्रैल को कुंडेश्वरी के ग्राम दोहरी वकील में एआरटीओ के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। लंबे समय से काशीपुर में एआरटीओ कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया आईआईएम के पास लगभग आठ करोड़ की लागत से एआरटीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक, कार्यालय भवन, फिटनेस आदि सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए अब एआरटीओ कार्यालय में एक सेल्फी स्टूडियो बनाया जा रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति मिल चुकी है। बताया कि 23 अप्रैल को अपराह्न ढाई बजे इस कार्यालय के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, कृषि व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मेयर दीपक बाली मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments