स्कूटी गहरी खाई में गिरी ,  एक महिला की मौत , तीन घायल

 नई टिहरी(आरएनएस)।  स्कूटी के अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समय तीन घायल हुए हैं। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को कैसे बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक स्कूटी संख्या यूके07एफएफ 0348 घनसाली से देहरादून की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि किसी बीच नरेंद्रनगर क्षेत्र के गुजराड़ा रोड लोह पुल के पास स्कूटी बेकाबू होकर करीब 100मीटर गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी में दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पुलिस के साथ खाई में उतरी और घायलों को सड़क तक लाये। घायल एक महिला को नरेंद्रनगर स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने मृत महिला की शिनाख्त अंजू(28 पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली, घनसाली, तहसील भिलंगना, टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई है। घायल 50वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह निवासी घनसाली, 6 वर्षीय लड़के और 4वर्षीय लड़की का हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट में इलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम में सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सुमित नेगी, सोनू, कविंद्र, अमित, राहुल शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments