पिथौरागढ़(आरएनएस)। एसडीएस इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव मनाया गया। सोमवार को विद्यालय में बच्चों के नई कक्षाओं में प्रवेश करने पर खुशी मनाई और अभिभावकों को सम्मानित किया। एससीईआरटी देहरादून के वरिष्ठ प्रवक्ता भुवनेश पंत ने विद्यालय में बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया। छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, जूते, अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला, समन्वयक नवल पंत, प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी, बीएस बिष्ट, हरिमोहन पांडे, मनीषा वर्मा, इंदुवाला वर्मा, ललिता प्रसाद उप्रेती, सुरेश कर्नाटक, अनीता कापड़ी, हरजीत सिंह कन्याल, अशोक कुमार, मंजू गुंज्याल, आशा चौधरी, पीटीए अध्यक्ष लीला देवी, एसएमसी अध्यक्ष देवकी देवी मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
बेरीनाग। क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में सोमवार को प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमवन्ती पन्त, अतिथि डायट प्राचार्य भास्करानंद पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीतों से अतिथियों का स्वागत किया। नये सत्र में 42 छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में प्रवेश लिया है। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन कपिल पांडेय ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद चंद्र उप्रेती, पीटीए अध्यक्ष कमला भट्ट, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बोहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पन्त, दीवान सिंह कठायत, जगदीश राज मौजूद रहे।
पीएम श्री इंटर कॉलेज ने प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया
बेरीनाग। नगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज राईआगर में सोमवार को प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा रहे। विधायक टम्टा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में वरीयता सूची में 19 वें स्थान पर रहे कमलेश कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान नये सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन जगजीवन प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद पंत, भुवन चंद्र पंत, बृजेश जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, पुनीत पन्त मौजूद रहे।
अटल आदर्श विद्यालय ने मनाया प्रवेशोत्सव
डीडीहाट। नगर के पीएम श्री आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफ़ाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चुफाल ने नये बच्चों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य माधवी रावत ने कहा की नये सत्र में अभी तक 12 बच्चों का दाखिला हो चुका है। रावत ने कहा कि विद्यालय प्रशासन छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। संचालन अध्यापक भूपाल सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर दिवाकर पांगती, चंचल चौहान, दान सिंह कन्याल, राजेंद्र सिंह कन्याल, प्रवीण कन्याल, जगत कन्याल, राजेंद्र कन्याल मौजूद रहे।
जीआईसी चहज में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
गंगोलीहाट। जीआईसी चहज में धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। सोमवार को शिक्षिका चंद्रकला जोशी ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रौतेला ने सरकार की ओर से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। संचालन शिक्षक राजेंद्र बिष्ट ने किया। यहां शिक्षक ललित बिष्ट, मोहन बोरा, ललित मेहरा, चंद्र बहादुर, माहेश्वरी, सपना रावल आदि मौजूद रहे।

Recent Comments