देहरादून, दिनांक: 23 अप्रैल, 2025
आज दिनांक 23-04-25 को थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली कि निगम रोड सेलाकुई पर एक ऑल्टो कार द्वारा कुछ स्कूली छात्र/छात्राओं और राह चलते लोगों को टक्कर मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई से पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।
दुर्घटना में घायल बच्चों और अन्य लोगों को तत्काल निजी वाहनों और एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी के अनुसार, निगम रोड सेलाकुई पर एक ऑल्टो वाहन, जिसका नंबर यूके07-जे-7766 है, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों से टकरा गया। जांच में पता चला कि वाहन को मानसिक चिकित्सालय में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था।
पुलिस ने आरोपी चालक विक्रांत कुमार को हिरासत में ले लिया है, जिसे दुर्घटना में आई चोटों के कारण नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
इस दुर्घटना में एक युवती और सात स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
घटना के संबंध में कार चालक विक्रांत कुमार के विरुद्ध थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अभियुक्त का नाम और पता:
विक्रांत कुमार पुत्र शक्ति सिंह, निवासी – ग्राम नगला सलेरू, थाना मंगलोर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।
सेलाकुई में अनियंत्रित ऑल्टो कार ने स्कूली बच्चों और राहगीरों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments