कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का लोकार्पण शीघ्र

मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग

कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर

वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य चार दिन के भीतर होगी पूर्ण

कार्यदायी संस्था कार्य पूर्ण कर प्रधान चिकित्सा अधिकारी को करेंगे हैंड ओवर।

डीएम की दृढ़संकल्प से अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे भी स्मार्ट बन रहे ,

देहरादून दिनांक 23 अप्रैल 2025 : देहरादून शहर के कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और मरीजों व तीमारदारों को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। डीएम की दृढ़संकल्प अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments