आईएसबीटी जलभराव के स्थायी समाधान की ओर तेजी से बढ़ रहा काम


देहरादून, दिनांक: 24 अप्रैल, 2025 : सीएम के सख्त निर्देश के बाद आईएसबीटी जलभराव के स्थायी समाधान की ओर तेजी से बढ़ रहा काम, डीएम सविन कर रहे हैं प्रतिदिन मॉनीटरिंग
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस अड्डा) में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बनाई गई ड्रेनेज योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन इस कार्य की प्रगति की गहन निगरानी कर रहे हैं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इस वर्ष मुख्यमंत्री का आईएसबीटी पर जलभराव के कारण कोई भी अप्रिय दौरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मई माह से पूर्व हर हाल में ड्रेनेज कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

वर्तमान में आईएसबीटी क्षेत्र में अपूर्व माप की खुदाई और ह्यूम पाइप्स डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति को बढ़ाने के लिए मैनपावर, मैटेरियल और मशीनरी को दोगुना कर दिया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं बुलेट पर सवार होकर आईएसबीटी ड्रेनेज कार्य, ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था और फ्लाई ओवर सुधार कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी लगातार फील्ड विजिट के कारण आईएसबीटी ड्रेनेज कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है, जिससे उम्मीद है कि वर्षों से नासूर बना आईएसबीटी क्षेत्र अब जलमग्न नहीं होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हर संभव स्रोत से धन जुटाया गया है और रिकॉर्ड समय में उनके ड्रेनेज प्लान को धरातल पर उतारा जा रहा है। वर्तमान में आईएसबीटी चौक से लेकर आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पूरे शहर की नदियों, नालों और नालियों की सफाई के लिए 15 मई तक की समय सीमा निर्धारित की है।
यह उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सविन बंसल किसी भी परियोजना की प्लानिंग, डिजाइन और डिस्कशन से पहले उसे धरातल पर उतारने की कार्यशैली पर जोर दे रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आईएसबीटी ड्रेनेज योजना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments