हल्द्वानी में नए वेलनेस सेंटर को लेकर भी कार्रवाई जारी
देहरादून,24अप्रैल 2024 । केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अंतर्गत देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर वर्षों से शिकायतें उठती रही हैं। मरीजों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को इलाज के लिए डॉक्टरों की अनुपलब्धता और सीमित वेलनेस सेंटर्स के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं चिंताओं को लेकर संबंधित एसोसिएशन द्वारा 8 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), निदेशक CGHS एवं महानिदेशक CGHS को एक ऑनलाइन शिकायत भेजी गई थी।
शिकायत में विशेष रूप से देहरादून CGHS केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी और उपचार में आ रही बाधाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 22 अप्रैल को विस्तृत उत्तर जारी किया गया है।
पीएमओ की ओर से दिए गए उत्तर के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- डॉक्टरों की रिक्ति स्थिति – देहरादून CGHS में डॉक्टरों की कमी को लेकर आवश्यक जानकारी 21 मार्च एवं 9 अप्रैल 2025 को ईमेल के माध्यम से निदेशालय को भेजी जा चुकी है।
- ALC से संबंधित पत्राचार – ALC (अधिकृत स्थानीय केमिस्ट ) से जुड़ा संपूर्ण पत्राचार पहले ही CGHS निदेशालय के पास है और उस पर कार्रवाई चल रही है।
- हल्द्वानी वेलनेस सेंटर – हल्द्वानी में प्रस्तावित नए वेलनेस सेंटर से संबंधित सभी दस्तावेज, बैठक की कार्यवृत्तियाँ और अन्य जरूरी कागजात निदेशालय को भेजे जा चुके हैं। यह फाइलें अब उच्च अधिकारियों और वित्त विभाग (IFD) की अंतिम स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं।
शिकायतकर्ता एस.एस. चौहान,महासचिव, दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा दायर की गई इस शिकायत के जवाब में यह स्पष्ट हुआ है कि सरकार स्तर पर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर मरीजों को कब राहत मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था और पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर अब निगाहें CGHS निदेशालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की अंतिम कार्रवाई पर टिकी हैं।
यँहा देखें पी एम् ओ का उत्तर


Recent Comments