उत्तरकाशी के खीर गाड़ भूस्खलन में भारतीय सेना का साहसिक बचाव अभियान जारी

देहरादून (पीआरओ डिफेंस) — उत्तरकाशी जिले के धराली स्थित खीर गाड़ क्षेत्र में आए भीषण भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों की कमान भारतीय सेना ने संभाल ली है। 14 राजरिफ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन स्वयं 150 जवानों की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

भूस्खलन के कारण यूनिट बेस पर भी प्रभाव पड़ा है और 11 जवान लापता बताए जा रहे हैं, इसके बावजूद सेना के जवान अदम्य साहस और संकल्प के साथ लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

अब तक 20 नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। भारी बारिश और संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के बावजूद सैनिकों का हौसला डिगा नहीं है। हर एक नागरिक की जान बचाना उनका मिशन बना हुआ है।

सेना की यह निस्वार्थ सेवा और कठिन हालात में भी अडिग समर्पण भारतीय सेना की असली पहचान है — हर परिस्थिति में देश सेवा को तत्पर, दृढ़ और अडिग।

इसी बीच राहत कार्यों को और तेज़ करने के लिए अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को मौके पर रवाना किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments