देहरादून में 6 अगस्त को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। देर रात डी एम ने किए आदेश।

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के चलते देहरादून जिले में बुधवार को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया है।
इससे पहले जिलाधिकारी के हस्ताक्षर वाला एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए, प्रशासन ने फर्जी आदेश जारी करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया है।
नए आदेश के अनुसार, कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। शिक्षकों को भी स्कूल नहीं जाना होगा। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

यहां देखें छुट्टी का आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments